Breaking News

पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

अमृतसर : जेएंडके के पुलवामा में हुए सुरक्षाबलों पर अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले में सीआरपीएफ के शहीद हुए 44 जवानों को आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब अनिल जोशी ने इस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि इस हमले से आज हर देशवासी का मन आहत हुआ है । उन्होंने कहा कि अब समय है इन दहशतगर्दो को इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए और कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर पूरा विश्वास है कि वह इस हमले का मुंहतोड़ जवाब अवश्य देंगे ।

उन्होंने कहा कि आज सभी कार्यकर्ता ईश्वर के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि भगवान इस हमले में शहीद हुए जवानों को अपने चरणों में निवास बख्शे और उनके परिजनों को इस असह दुख की घड़ी को सहन करने का बल प्रदान करे ।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *