Breaking News

किसान भाइयों के लिय दशहरा ग्राऊंड में लगेगा किसान मेला: सांपला

होशियारपुर : होशियारपुर की दशहरा ग्राऊंड में 22 फरवरी को भारत सरकार की तरफ से किसान मेला लगाया जाएगा। इस संबंधी केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला ने बताया कि किसान मेले से किसानों को फायदा होगा। उन्होंने बताया किसान मेले की तैयारियों संबंधी अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिये गए है। उन्होंने बताया कि किसान मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों की बेहतरी के लिय नई तकनीकों को किसानों तक पहुंचाना है तांकि देश का किसान अपनी आर्थिक स्थिती को ओर बेहतर बना सके। सांपला ने कहाकि  केंद्र सरकार की तरफ से पूरे भारत में किसानों को फसलों की उत्पादक शक्ति बढ़ाने के लिए किसान मेलों का आयोजन किया जा रहा है तांकि किसान आधुनिक तकनीको व अत्याधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग कर अपनी आर्थिक स्थिती को सुधार सके ।

उन्होंने बताया कि किसान मेले में केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली अलग अलग सब्सिडी व योजनाओं के बारे जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया केंद्र सरकार की किसानों के लिए अनेकों योजनाए बनाई है। जिनका किसानों तक पहुंचना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया अलग अलग सरकारी विभागों के अधिकारी भी किसान मेले में किसानों को उपकरणों व सब्सिडी की जानकारी देंगे। इस लिए किसान भाई इस किसान मेले का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठायें।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *