Breaking News

सुदेश सांपला ने लालपुर में महिला मंडलों को बांटे बर्तन

होशियारपुर : भारत गौरव संस्था की तरफ से केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की पत्नी सुदेश सांपला द्वारा शुरू महिला मंडलों को बर्तन देने की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज हल्का शाम चौरासी के गांव लालपुर में पूर्व विधायिका बीबी महिंदर कौर जोश की अध्यक्षता में एक समागम करवाया गया। समागम का आयोजन गांव के दे सरपंच केहर सिंह के घर  किया गया। समागम दौरान विभिन्न महिला मंडलों की सदस्यों को बर्तन दिये गए। इस दौरान बीबी मोहिंदर कौर जोश और श्रीमती सुदेश सांपला ने अलग अलग महिला मंडलों को बर्तन बांटे। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में गरीब व जरूरतमंदों का ध्यान रखते हुए उनके लिए अनेक योजनाएं चलाई है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार लोगों से किये चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है और लोगों का मोह कांग्रेस सरकार से भंग हो चुका है और लोग दोबारा केंद्र में नरेंद्र मोदी को अपना पीएम देखना चाहते है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में गरीब व जरूरतमंदों का ध्यान रखते हुए उनके लिए अनेक योजनाएं चलाई है।  उन्होंने कहा आज महिलाए हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है और महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर सरपंच केहर सिंह, भाजपा नेता भारत भूषण वर्मा भाजपा मंडल प्रधान अजय चोपड़ा के अलावा गांव लाल पुर व अन्य गांव के गणमान्य भी मौजूद थे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *