जिला प्रसाशन द्वारा लगाए गए विशेष बूथ स्तर के कैंपों का वोटरों की तरफ से व्यापक प्रतिक्रिया

जालन्धर : आम मतदान 2019 को देखते हुए जिला प्रशासन ने वोटरों की सुविधा के लिए आयोजित किये गए बूथ स्तर के कैंप में वोटरों को वोटर सूची में अपने नाम की पड़ताल, नयी रजिस्ट्रेशनों, वोटर कार्ड के विवरण में किसी प्रकार की तबदीली और सुधार से सम्भंदित जानकारी दी। वोटरों की सुविधा के लिए बूथ स्तरीय अधिकारियों (बी.एल.ओ) ने आज सभी कुल 1863 पोलिंग बूथों और इन कैंपों का आयोजन किया गया। लोगों को प्रजातांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा लेने के योग्य बनाने के उदेश्य से इनें कैंपों के लिए नियुक्त किये गए स्टाफ ने लोगों को उनके फार्म भरकर सहायता प्रदान की। चुनावी क्षेत्रों के मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ई.आर.ओ) और सहायक मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ए.ई.आर.ओ) ने भी पोलिंग बूथों का दौरा किया और चले रहे कैंपा में लोगों से बातचीत की। आधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वह इन कैंपों के मध्य से प्रजातांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए अधिक से अधिक भाग लेंं।

उन्होने कहा कि यह कैंप देश में प्रजातांत्रिक व्यवस्था को ओर मज़बूत करने के लिए अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उदेश्य कोई भी योग्य वोटर वोटर सूची में शामिल होने से खाली ना रह जाये है। यह मुहिम 3 मार्च (रविवार) तक जारी रहेगी और जिले के सभी 1863 बूथों पर बूथ स्तरीय कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (एन.वी.एस.पी) के द्वारा नये योग्य वोटर अपने आपको ऑनलाईन रजिस्टर कर सकते हैं।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *