बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन में रक्तदान शिविर का आयोजन

अमृतसर : बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर यूथ रैडक्राॅस सोसायटी, एन एस एस यूनिट, एन सी सी और फिजिकल एजुकेशन विभाग की सहभागिता से लगाया गया। शिविर का उद्घाटन डाॅ ़मनोज कुमार, कन्ट्रोलर परीक्षा, गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, प्राचार्या डाॅ पुष्पिन्दर वालिया एवं चेयरमैन एल.एम.सी सुदर्शन कपूर ने किया। डाॅ.पुष्पिन्दर वालिया ने विद्यार्थियों को रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि इसकी सहायता से किस प्रकार एक व्यक्ति को नई जिन्दगी मिल सकती है। आपने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए इस समाज कल्याण के कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की। इस शिविर मे 89 छात्राओं ने रक्तदान किया।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *