फुल्लां वाले बाबा ने विजय सांपला को दिया विजयश्री का आशीर्वाद

होशियारपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के निवास स्थान पर फुल्लां वाले बाबा जी (मुबारकपुर) हिमाचल प्रदेश विशेष तौर पर पधारे। इस दौरान सबसे पहले सांपला परिवार की और से फुल्लां वाले बाबा जी का भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद फुल्लां वाले बाबा जी ने सांपला परिवार की मंगल कामना के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सांपला जी की माता बिमला सांपला की दीर्घ आयु और स्वस्थ सेहत की प्रार्थना की। फुल्लां वाले बाबा ने सांपला को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वो पहले की तरह लोगों की भविष्य में भी सेवा करते रहें और ही क्षेत्र में विजय प्राप्त हो।उन्होंने कहा हम आशा करते ही कि सांपला को देश सेवा के लिए जनता का प्यार मिलता रहेगा और उन्हें देश की सेवा करने के लिए और बढ़ी जिम्मेंवारी मिलें। बाबा जी ने कहा कि सांपला जैसे नेता जो संत समाज और समाज की दिल से सेवा करते है उन पर भगवान की कृपा भी विशेष रूप से बनी रहती है।

सांपला ने कहा कि संत महात्माओं के आशीर्वाद से व्यक्ति सब मुश्किलों को हराकर अपनी मंजिल की प्राप्ति कर सकता है। उन्होंने कहा धार्मिक गुरुओं, संत समाज के मार्गदर्शन से ही राजनीति में स्वच्छता बनाई रखी जा सकती है। इस दौरान सांपला परिवार की और फुल्लां वाले बाबा को सम्मानित किया। इस दौरान सांपला जी की माता बिमला सांपला, पत्नी सुदेश सांपला और बेटे साहिल सांपला ने भी फुल्लां वाले बाबा जी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर गौरव शर्मा, भाजपा नेता भारत भूषण वर्मा, रोहित सूद हनी, लक्की बग्गा और सौरव शर्मा भी मौजूद थे।

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *