41वें अखिल भारतीय विराट आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया

अमृतसर : वार्ड नंबर 69 के अधीन आते क्षेत्र रूप नगर में  41वें अखिल भारतीय विराट आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन  किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी  पार्षद व युवा नेता विकास सोनी शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री  सेानी के साथ पार्षद रीना चोपड़ा व कांग्रेस नेता परमजीत सिंह चोपड़ा भी इस आयोजन में शामिल हुए। मंत्री सोनी ने वहां मजुध संत महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त किया और आध्यात्मिक से सरोबोर इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रभु चरणों से जुड़ने का संदेश दिया । इस अवसर पर मंत्री सोनी ने कहा कि लोगों को संत महापुरुषों से मार्गदर्शन लेकर उनके बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। संत महापुरुषों ने हमें त्याग और सेवा का संदेश दिया है। जो इंसान त्याग और सेवा का अपने जीवन में धारण करता है वह सफलता भी पाता है और लोगों की नि स्वार्थ भाव से सेवा भी करता है। इस मौके पर पार्षद रीना चोपड़ा द्वारा मंत्री सोनी और पार्षद विकास सोनी  सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया ! इस दौरान परमजीत सिंह चोपड़ा , दिलबाग प्रधान, वीर सिंह कबोज ,राणा शर्मा, सुनीता देवी पार्षद ,अश्वनी सहदेव ,गुरिंदर गिंदी ,मेहरा साब , रिंकू प्रधान ,सुधीर,डॉ सोनू  ,परमजीत सिंह आदि उपस्थित थे ।  

Check Also

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का सराहनीय प्रयास

कोट खालसा ब्रांच में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 सितंबर 2026: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *