कांग्रेस के गुंडा कार्यकर्ताओं की ऐसी शर्मनाक घटनाये बर्दास्त नहीं की जाएंगी : पुष्पेंद्र सिंगल

 कल्याण केसरी न्यूज़ लुधियाना 24 अक्टूबर: (अजय पाहवा ) भाजपा लुधियाना के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल के नेतृत्व में जालन्धर बाये पास पर डॉ.भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ! इस मौके पर पंजाब भाजपा के महामंत्री जीवन गुप्ता ,उपाध्यक्ष परवीन बंसल,कोष्याध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,एस सी मोर्चा पंजाब के प्रधान राज कुमार अटवाल,विशष रूप से पहुंचे ! यहां पर भी पहले से मौजूद कोंग्रेसियों ने धक्कामुक्की व नारेबाजी की !    भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा,पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला,एस सी मोर्चा के प्रधान राज कुमार अटवाल समेत कई बड़े नेताओं के नेतृत्व में दलितों के मुद्दों को लेकर इंसाफ यात्रा निकाली जानी थी। जालंधर से शुरू होकर चंडीगढ़ पहुंचने वाली इस यात्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं को नवांशहर में भी स्वागत करना था और इसके बाद यहां से कुछ लोगों को यात्रा के साथ मिलकर आगे जाना था। इससे ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिला प्रधान पूनम माणक और भाजपा एससी मोर्चा के नेता जीवन कुमार के नेतृत्व में इकट्‌ठा हुए थे।          भाजपा जिला प्रधान  पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की भाजपा नेता जब डॉ.भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे तो पहले से तैयार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी सीधी टक्कर हो गई। नौबत हाथापाई तक आ जा गई।हाथापाई में जीवन कुमार पर हमला कर दिया। इसके बाद जब पूनम माणक बीच में आई तो वह भी जख्मी हो गई जख्म इतने गहरे थे की  उनको हस्पताल ले जाकर टांके लगवाने पड़े । कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कई नेताओं के कपड़े तक फाड़ दिए गए। ये सब पुलिस मुलज्मो की मौजूदगी में हुआ पुलिस मूक दर्शक बनकर देखती रही !              इस मौके पर जिला महामंत्री कान्तेंदु शर्मा,राम गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,यशपाल जनोत्रा,महेश शर्मा,अश्वनी बहल,आर डी शर्मा, हर्ष शर्मा,नवल जैन,डॉ.सतीश कुमार,भाजपा एससी मोर्चा के प्रधान कुलविंदर सिंह,राजिंदर शर्मा,दमन कपूर,रोमी मल्होत्रा,जतिंदर गोरिया,बलबीर कमांडर,विनय अटवाल,मंजीत संधू,बलजिंदर गरचा,राजन गिल,महिंद्र खत्री आदि मौजूद थे

Check Also

प्राप्त शिकायतों का 30 मिनट के अंदर समाधान करने का आदेश दिया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 08 मई: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर …