Breaking News

श्री वाल्मीकि तीर्थ में श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया गया मूर्ति स्थापना दिवस

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 1 दिसंबर 2024: श्री वाल्मीकि तीर्थ में मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ श्रद्धालुओं को बधाई देने के लिए मंदिर पहुंचे और इन समारोहों में भाग लिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी ने मानवता की भलाई एवं कल्याण के लिए बहुमूल्य योगदान दिया है। रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि ने लव और कुश को शिक्षा दी और रामायण पाठ को कंठस्थ करवाया, जिसमें 24000 हजार श्लोक और 7 कांड हैं।

 उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मिकी द्वारा लिखित रामायण में भगवान राम चंद्र द्वारा रावण के वध के बारे में बताया गया है, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार दशहरा के रूप में मनाया जाता है, साथ ही भगवान राम के अयोध्या लौटने के बारे में भी बताया गया है, जिसे रोशनी के त्योहार दिवाली के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलकर हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं और समाज की भलाई के लिए बहुमुल्य योगदान भी डाल सकते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए।

Check Also

ब्रहमज्ञान और कर्म के द्वारा ही मानवता का उत्थान संभव है

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 6 जुलाई 2025: धरती के किसी भी कोने पर जीने वाला इन्सान जिन्दगी …