डिप्टी कमिश्नर ने आज़ादी दिवस की तैयारियों का लिया जायज़ा

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 6 अगस्त 2025: 79वें जिला स्तरीय आज़ादी दिवस समारोह को लेकर डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने गुरु नानक स्टेडियम में तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की सभी तैयारियां बेहतरीन ढंग से सुनिश्चित की जाएं। इस वर्ष स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह तिरंगा फहराएंगे। कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को होगी।
डीसी ने बच्चों के लिए पानी, मेडिकल सुविधा आदि के समुचित इंतज़ाम करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी रोहित गुप्ता, अमनदीप कौर, एसडीएम गुरसिमरन सिंह, सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर, व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाजिरी

गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक सजाया गया नगर कीर्तन कल्याण …