बारिश के कारण घर ढह जाने पर लोगों को जल्द मुआवजा दिलवाएंगे : विधायक डॉ अजय गुप्ता

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 5 सितंबर 2025: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज फतेह सिंह कॉलोनी में बारिश के कारण एक घर की दोनों छते गिरने से पूरी तरह से ढह जाने और दूसरे घर की एक छत क्षतिग्रस्त होने पर मौके पर पहुंचे। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि बारिश के कारण घर ढह जाने पर प्रभावित लोगों को जल्द पंजाब सरकार की ओर से मुआवजा दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि फतेह सिंह कॉलोनी गली नंबर 5 में एक घर पूरी तरह से ढह गया है और दूसरे घर की एक छत क्षतिग्रस्त हुई है, जिससे काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने दोनों घरों के मालिकों को कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, इस दुख की घड़ी में वह और उनके वॉलिंटियर्स उनके साथ खड़े हैं।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …