युद्ध नशे के विरुद्ध: कमिश्नरेट पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया कासो ऑपरेशन


कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 8 सितंबर 2025:
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर श्री संदीप शर्मा की देखरेख में बस स्टैंड पर एक विशेष कासो ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई पंजाब सरकार की ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ’ मुहिम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से नशे की आपूर्ति पर अंकुश लगाना और जनता की सुरक्षा को और मजबूत करना है।
ऑपरेशन का नेतृत्व एसीपी मॉडल टाउन, मुख्य अधिकारी थाना डिवीजन नंबर 6 और पुलिस चौकी इंचार्ज बस स्टैंड ने किया। इसमें कुल 40 पुलिस कर्मचारियों की विभिन्न टीमें बनाई गई ताकि तलाशी की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सके।
कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि के लिए PAIS ऐप का उपयोग किया गया। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, बस स्टैंड पर आने-जाने वाली बसों, यात्रियों के सामान और वाहन पार्किंग की जांच की गई।
यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए की गई। कमिश्नरेट पुलिस ने नागरिकों से ऐसे कासो ऑपरेशनों में पूर्ण सहयोग करने की अपील की और कहा कि यदि उनके ध्यान में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि आती है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी जाए।

Check Also

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाजिरी

गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक सजाया गया नगर कीर्तन कल्याण …