कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 13 सितंबर 2025: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चल रही लगातार मुहिम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाया जा सके। इस दौरान पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत 7 मामले दर्ज करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर ने बताया कि नशा तस्करों और सप्लायरों पर नकेल कसने के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। विभिन्न थानों की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करके 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 25.62 ग्राम हेरोइन और 130 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इन बरामदगी के आधार पर NDPS एक्ट के तहत 7 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने कहा कि हम अन्य नशा तस्करों की पहचान कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे के खिलाफ इस जंग में लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। यदि किसी को भी कहीं नशे से संबंधित गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पंजाब सरकार द्वारा जारी एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर सूचित करें।
Check Also
विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन
कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र