कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 18 सितंबर 2025: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
आज मॉडल टाउन स्थित पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के आवास पर पहुँचकर कैबिनेट मंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जवान बेटे के इस तरह चले जाने से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, ईश्वर परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर सहकारी कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष पवन कुमार टीनू और आप नेता राजविंदर कौर थियाडा भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के पुत्र रिची केपी की हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
Check Also
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाजिरी
गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक सजाया गया नगर कीर्तन कल्याण …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
