स्वच्छता ही सेवा’ 2025 मुहिम के तहत विभिन्न गांवों के लोगों द्वारा स्वच्छता संबंधी की गई गतिविधियां

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 23 सितंबर 2025: जल आपूर्ति और सैनिटेशन विभाग के सोशल स्टाफ द्वारा श्री चरणदीप सिंह, जिला सैनिटेशन अधिकारी (कम कार्यकारी इंजीनियर) के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान के अंतर्गत “स्वच्छ उत्सव” थीम के तहत जिला अमृतसर के विभिन्न गांवों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां करवाई गईं।
गांवों के लोगों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यह अभियान 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
इस अवसर पर जल आपूर्ति और सैनिटेशन विभाग के सी.डी.एस., ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर्स और जूनियर इंजीनियरों द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
गांववासियों ने अपने गांव और आस-पास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने और पर्यावरण की सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।
लोगों ने प्रतिज्ञा ली कि वे अपने गांव, गलियों और मोहल्लों को साफ-सुथरा रखेंगे, न खुद गंदगी फैलाएंगे और न किसी और को फैलाने देंगे तथा अपने गांव और देश को स्वच्छ रखने में पूरा सहयोग देंगे।

Check Also

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाजिरी

गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक सजाया गया नगर कीर्तन कल्याण …