बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डिप्टी कमिश्नर को 25 लाख रुपये का चैक सौंपा

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 25 सितंबर 2025: हाल ही में आई बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों की मदद के लिए जालंधर के वरिष्ठ नागरिक इंदरजीत सिंह गुलाटी ने आगे आकर डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल को मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड के लिए 25 लाख रुपये का चैक सौंपा है।
डिप्टी कमिश्नर ने श्री गुलाटी के इस सहानुभूतिपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह योगदान बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में इस तरह के योगदान न केवल मुश्किल समय में लोगों को सहारा देते है, बल्कि समाज में दया, सहानुभूति और सहयोग की नई मिसालें भी स्थापित करते है। उन्होंने कहा कि इस राशि से बाढ़ पीड़ितों के लिए चल रहे राहत कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
डा.अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा दिया गया योगदान बेहद कीमती होता है और मुश्किल समय में पीड़ितों की मदद करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि श्री गुलाटी द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता से अन्य दानवीरों और सामाजिक संगठनों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अन्य समाजसेवियों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

Check Also

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाजिरी

गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक सजाया गया नगर कीर्तन कल्याण …