विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन, कहा: कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 22 अक्टूबर 2025: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज पिंड मूलेचक्क की सड़के बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती तीन पंचायतो के तेजी से विकास कार्य करवा कर शहर की तरह सहूलते जा रही है। उन्होंने कहा कि पिंड मूलेचक्क के लोगों को सभी तरह के विकास कार्य करवाने का वादा किया गया था, जिसे आज शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायतो में “रंगला पंजाब” विधायक फंड योजना से विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि पहले इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास का कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़के बनवाने के विकास कार्य लगातार तेजी से जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम,पीडब्ल्यूडी और मंडी बोर्ड के माध्यम से सड़के बनवाने के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी टूटी हुई गलियों को बनवाने के लिए विकास कार्य को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही इस पर भी कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य के लिए फंड की कोई भी कमी नहीं है। इस अवसर पर सरपंच हरजीत सिंह, विजय कुमार, कुलदीप सिंह,लाड्डी पाज़ी, रोम्पी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Check Also

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाजिरी

गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक सजाया गया नगर कीर्तन कल्याण …