जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव: सीनियर पी.सी.एस. अधिकारी नयन जिला जालंधर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 3 दिसंबर 2025: राज्य चुनाव आयोग द्वारा जिला जालंधर में होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों के लिए सीनियर पी.सी.एस. अधिकारी मैडम नयन, जो संयुक्त सचिव जल आपूर्ति एवं स्वच्छता पंजाब है, को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रोग्राम के अनुसार 14 दिसंबर को जिला जालंधर में जिला परिषद के 21 जोन और 11 पंचायत समितियों के 188 जोन की चुनाव करवाए जाने है।
चुनाव संबंधी किसी भी जानकारी/सूचना के लिए चुनाव पर्यवेक्षक की ई-मेल आई.डी. obszilaparishad2025@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा उनके द्वारा जिला प्रशासकीय परिसर की पहली मंजिल स्थित कमरा नंबर 116 में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव संबंधी शिकायतों की सुनवाई भी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि चुनाव पर्यवेक्षक ने आज जालंधर पहुंचने के उपरांत कोर्ट रूम, उप मंडल मैजिस्ट्रेट जालंधर-2 में पंचायत समिति जालंधर पश्चिमी के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया का जायजा भी लिया।

Check Also

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाजिरी

गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक सजाया गया नगर कीर्तन कल्याण …