कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 15 दिसंबर 2025: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब के निर्देशों के तहत ब्लॉक अटारी की पंचायत समिति जोन नंबर 8 खासा के बूथ नंबर 52, 53, 54, 55 तथा पंचायत समिति जोन नंबर 17 वरपाल कलां के बूथ नंबर 90, 91, 93, 94, 95 की चुनाव किसी कारणवश स्थगित कर दी गई थीं। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी-सह-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) परमजीत कौर ने बताया कि ब्लॉक अटारी के इन जोनों के इन बूथों पर 16 दिसंबर 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक पुनः मतदान होगा।
उन्होंने इन दोनों जोनों के मतदाताओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
Check Also
निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
