
कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 20 दिसंबर 2025: श्री राम मंदिर, अयोध्या धाम के संघर्ष वाले दिनों में अपना पूरा जीवन लगाने वाले डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद (एएचपी) व राष्ट्रीय बजरंग दल (आरबीडी) आज मिशन “हिंदू ही आगे” के तहत चंडीगढ़ पधारे। सुबह गांव दरिया में पहुँचने पर उनका भव्य स्वागत व हार्दिक अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर पार्षद सरदार धर्मेंद्र सिंह सैनी, भूतपूर्व सरपंच, एएचपी व आरबीडी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाशंकर शुक्ल, सरदार कुलवंत सिंह, युवा भाजपा नेता निक्कू पांडे, सूरज शर्मा, ओमप्रकाश, संतु कश्यप, सरदार राम सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार जसवीर सिंह, रणवीर सिंह, दविंदर कुमार, संजय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
तत्पश्चात डॉ तोगड़िया ने श्री सनातन धर्म मंदिर, से. 32 डी के सत्संग हाल में अपने समर्थकों संग मिशन ‘हिंदू ही आगे” के अंतर्गत महत्वपूर्ण बैठक की व अपना सम्बोधन दिया। इस दौरान अनेक साधू-संतों के साथ-साथ अंतर्राष्टीय हिंदू पारिषद, चंडीगढ़ महानगर की चेयर पर्सन डॉ मीना गर्ग, अध्यक्ष बलबीर कृष्ण गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष रामबहादुर मिश्रा, महामंत्री रामपाल व कार्यालय सचिव ललित भाटिया, अनु राठौड़, कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल, अश्वनी शर्मा कोषाध्यक्ष व देवी दयाल, उप कार्यालय सचिव आदि भी उपस्थित रहे।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र