डॉ. निज्जर और मेयर ने नई निर्माण योजना के तहत 114 लाभार्थियों को 2.85 करोड़ रुपये के चेक किए वितरित


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 27 दिसंबर 2025: आम आदमी पार्टी की मान सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के वादे को पूरा करते हुए आज अमृतसर दक्षिणी से विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और नगर निगम अमृतसर के मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत नई निर्माण योजना के अंतर्गत 114 लाभार्थियों को कुल 2 करोड़ 85 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
डॉ. निज्जर ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में सरकार की हाउसिंग योजनाओं के बारे में लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा था। जरूरतमंद परिवारों से आवेदन भरवाए गए और नगर निगम की टीम के निरंतर प्रयासों से आज यह उपलब्धि हासिल हुई। उन्होंने कहा कि यह राशि गरीब परिवारों को अपने सपनों का घर बनाने में बड़ी सहायता देगी।
मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने कहा कि मान सरकार ने इस योजना में ऐतिहासिक फैसला लिया है। जहां पिछली सरकारों के समय पंजाब सरकार की हिस्सेदारी मात्र 25 हजार रुपये थी, वहीं मान सरकार ने इसे बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है। इससे हजारों गरीब परिवारों के लिए नया घर बनाना और भी आसान हो गया है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार का मुख्य उद्देश्य जनहितैषी नीतियों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना है। मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …