कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 27 दिसंबर 2025: आम आदमी पार्टी अमृतसर शहर के जिला अध्यक्ष एवं पनसप (पंजाब) के चेयरमैन प्रभबीर सिंह बराड़ ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जनवरी से ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस मुफ्त इलाज मिलेगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना की जानकारी हर परिवार तक पहुंचाई जाए। यह योजना गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। बढ़ती इलाज लागत से आम लोगों को भारी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब सरकारी और चयनित निजी अस्पतालों में बिना किसी खर्च के इलाज संभव होगा।
Check Also
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाजिरी
गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक सजाया गया नगर कीर्तन कल्याण …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
