विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आरएमसी के बाजार, गलियां और नया ट्यूबवेल बनवाने के विकास कार्यो के किए उद्घाटन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 31 दिसंबर 2025: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 55 औऱ 56 के क्षेत्र में आरएमसी से बाजार और गलियां बनवाने के उद्घाटन किए। विधायक डॉ गुप्ता ने वार्ड नंबर 63 के क्षेत्र सूअर मंडी में नया ट्यूबवेल बनवाने के विकास कार्यों का शुभारंभ भी किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के सभी छोटे बाजारों और गलियों को आरएमसी और सीसी फ्लोरिंग से बनवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पिछले लंबे अरसे से गलियों को बनवाने के कार्य नहीं किए गए थे। जिस कारण इन क्षेत्रों के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ” रंगला पंजाब विकास योजना” के तहत बनवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 5 करोड़ रुपयो की राशि मंजूर की हुई है।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि वार्ड नंबर 63 के क्षेत्र सूअर मंडी में पीने के पानी की कमी आ रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर आज यहां पर नया ट्यूबवेल बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 20 दिनों के भीतर यहां पर ट्यूबवेल शुरू होने से लोगों को पीने के पानी की समस्या नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर वह खुद और उनके वॉलिंटियर समस्याए सुनकर उनका पहल के आधार पर हल निकाला जाता है।
विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस वक्त केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों में विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रिमिक्स से सड़के बनवाने के कार्य तेजी से करवाए गए थे। सर्दी का मौसम आ जाने के कारण प्रिमिक्स प्लांट बंद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष मार्च महीने में प्रीमिक्स से सड़के बनवाने के कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। इस अवसर पर डिप्टी मे अनीता रानी के पुत्र तरुणबीर कैंडी, पार्षद विक्की दत्ता, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक इंचार्ज ऋषि कपूर, पी ए सुदेश कुमार, सुभाष कुमार, आम आदमी पार्टी के वालंटियर, नगर निगम एसडीओ गुरप्रीत सिंह, एसडीओ अशोक कुमार और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …