आप सरकार दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के लिए हमेशा तैयार: टोंग
125 दिव्यांग व्यक्तियों को लगभग 20 लाख रुपये के सहायक उपकरण वितरित

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 09 जनवरी 2026: आम आदमी पार्टी की सरकार दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के लिए हमेशा तैयार है और समाज के एक अहम हिस्से माने जाने वाले दिव्यांग व्यक्तियों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह शब्द हलका बाबा बकाला के विधायक सरदार दलवीर सिंह टोंग ने सरकारी आई.टी.आई. बाबा बकाला में जिला प्रशासन के सहयोग से अलिम्को द्वारा लगाए गए कैंप के दौरान दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण वितरित करते समय कहे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विशेष कैंप लगाकर शेष रह गए लोगों तक भी आवश्यक सहायक सामग्री पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अलिम्को द्वारा किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
विधायक टोंग ने बताया कि आज के कैंप में 125 दिव्यांग व्यक्तियों को अलिम्को के सहयोग से सरकारी आई.टी.आई. बाबा बकाला में लगाए गए विशेष कैंप के दौरान कुल 254 सहायक उपकरण लगभग 20 लाख 18 हजार रुपये मूल्य के वितरित किए गए। कैंप के दौरान जरूरतमंदों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर तथा अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने अलिम्को से संपर्क किया था ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जा सकें। इसके लिए पहले विशेष कैंप लगाए गए, जिनमें प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता के अनुसार साइज लेकर उपकरण तैयार करवाए गए और अब उनके नजदीकी स्थानों पर कैंप लगाकर यह वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये सभी उपकरण अलिम्को द्वारा अत्याधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 10 जनवरी को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटारी में कैंप लगाया जाएगा।
इस अवसर पर एस.डी.एम. बाबा बकाला सरदार अमनप्रीत सिंह ने बताया कि कैंप के दौरान 22 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 48 ट्राइसाइकिल, 27 व्हील चेयर, 1 सी.पी. चेयर, 5 टी.एल.एम. किट, 24 श्रवण यंत्र, 60 बैसाखियां, 22 वॉकिंग स्टिक, 5 वॉकर, 12 रोलैटर, 21 कुशन, 1 एल.एस. बेल्ट, 1 सुगम्य केन तथा 5 कृत्रिम अंग वितरित किए गए।
इस मौके पर सी.डी.पी.ओ. वरिंदर सिंह, नोडल इंचार्ज धरमिंदर सिंह, प्रिंसिपल आई.टी.आई. सुखदेव सिंह, अलिम्को से श्री अनिल कुमार, ब्लॉक प्रधान सुभकर्मजीत सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य जगबीर सिंह, सरपंच करमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह भिंडर, श्री विशाल मन्नन, सरदार जरमनजीत सिंह, हरमीत सिंह (तरसिक्का) सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र