
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 16 जनवरी 2026: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र अमृतसर से विधायक डॉ अजय गुप्ता की धर्मपत्नी रेणू गुप्ता का 13 जनवरी की रात को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में विलीन हो गई थी।स्व. रेणू गुप्ता की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए श्रद्धांजलि सभा आज शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक मालिबू गार्डनस, वेरका- मजीठा बायपास रोड अमृतसर में संपन्न हुई । श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में लोगों ने पारिवारिक सदस्यों के साथ शोक व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि सभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भेजा गया शोक संदेश पढ़ा गया। आज प्रार्थना सभा में आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज व दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रधान एवं विधायक शैरी कलसी, विधायक डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर, विधायक जसबीर सिंह संधू, विधायक जीवनजोत कौर,विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ राजकुमार वेरका, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, पूर्व पूर्व चीफ पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी डॉ नवजोत कौर सिद्धू, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रोफेसर दरबारी लाल, डिप्टी मेयर अनीता रानी के पुत्र तरुणवीर कैंडी, पार्षद जरनैल सिंह ढोट,कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी,आप जिला प्रधान प्रभजोत सिंह बराड़ , आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी नगर निगम, पावर कॉम, प्रशासनिक,पुलिस, सिविल अधिकारियों और राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विधायक डॉ अजय गुप्ता के घर आकर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ,कैबिनेट मंत्री डॉ रवजोत सिंह, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ,डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदर जीत सिंह, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू व अन्य गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र