
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 29 जनवरी 2026: संत निरंकारी मिशन सदैव मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा है। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद तथा ज़ोन अमृतसर के ज़ोनल इंचार्ज श्री राकेश सेठी जी के कुशल मार्गदर्शन में, मिशन द्वारा समय-समय पर पंजाब सरकार के सहयोग से समाज कल्याण हेतु अनेक सेवा कार्य किए जाते हैं।
इसी कड़ी में अमृतसर ज़ोन के अंतर्गत हर वर्ष 14 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। संत निरंकारी मिशन रक्तदान सेवाओं के लिए समाज में विशेष पहचान रखता है और निरंतर ज़रूरतमंदों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
इन्हीं सेवाओं को सम्मानित करते हुए आज सिविल हॉस्पिटल, तरनतारन में माननीय एडीसी साहिब, सिविल सर्जन साहिब तथा एसएमओ साहिब द्वारा संत निरंकारी मिशन की ब्रांच तरनतारन के मुखी श्री प्रेम कुमार जी को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संत निरंकारी मिशन द्वारा किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अधिक से अधिक लोगों को सेवा भाव से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र