प्रदेश में गैंगस्टरों का पूरी तरह किया जाएगा खात्मा: सोनिया मान


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 30 जनवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए “नशों के विरुद्ध युद्ध” अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी गई है। इसी अभियान के तहत प्रदेश भर में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति यात्राएं निकाली जा रही हैं।
इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र केंद्रीय के अंतर्गत लोहारगढ़ चौक में नशा मुक्ति यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की अगुवाई नशा मुक्ति मोर्चा माजहा जोन इंचार्ज मैडम सोनिया मान तथा दीक्षित धवन (जिला इंचार्ज, नशा मुक्ति मोर्चा अमृतसर शहरी) द्वारा की गई। इस अवसर पर एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।
नशा मुक्ति यात्रा को संबोधित करते हुए मैडम सोनिया मान ने कहा कि प्रदेश से गैंगस्टरों का पूरी तरह से खात्मा किया जाएगा और एक बार फिर पंजाब को रंगला पंजाब बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नशों और भ्रष्टाचार के प्रति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
यात्रा के दौरान मैडम मान ने घर-घर और दुकान-दुकान जाकर लोगों को नशों के विरुद्ध लामबंद किया तथा जनता से अपील की कि वे पंजाब सरकार के इस अभियान को भरपूर सहयोग दें, ताकि नशों को जड़ से पूरी तरह समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर नशा मुक्ति यात्रा में शामिल लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए मान सरकार का पूर्ण सहयोग करेंगे।
इस मौके पर नशा मुक्ति मोर्चा के जय कुश बुट्टर, राजेश हांडा, हनी नाहर, मोनिका लांबा, मनजीत सिंह फौजी, कुलवंत सिंह वडाली, साहिब सिंह गिल, राहुल सेठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …