जिला अमृतसर में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं संबंधी लगाए जाएंगे 15 विशेष कैंप

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 10 सितंबर 2026: जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला अमृतसर में 11 सितंबर 2026 से 24 दिसंबर 2026 तक 15 विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड के लिए असेसमेंट, ई.डब्ल्यू.एस. स्कूल दाखिला मुहिम (Enrollment), जरूरतमंद बच्चों के लिए Sponsorship & Foster Care Scheme और बच्चों के आधार कार्ड के लिए Mandatory Biometric Update से संबंधित सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि ये कैंप 11 सितंबर 2026 से शुरू होकर 24 दिसंबर 2026 तक विभिन्न सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे। जिनका शेड्यूल निम्नलिखित अनुसार है।
11.09.2026 – सरकारी मिडिल स्कूल, भुल्लर – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
18.09.2026 – सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भकना – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
25.09.2026 – सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुल्तानविंड – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
01.10.2026 – सरकारी हाई स्कूल, माहल – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
09.10.2026 – सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मत्तेवाल – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
16.10.2026 – सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टाहली साहिब – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
23.10.2026 – सरकारी मिडिल स्कूल, नवां पिंड – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
30.10.2026 – सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वरपाल – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
06.11.2026 – सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रईया – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
13.11.2026 – सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल/सरकारी हाई स्कूल, सठियाला – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
20.11.2026 – सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संगतपुरा – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
27.11.2026 – सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चमियारी – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
04.12.2026 – सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चविंडा देवी – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
11.12.2026 – सरकारी हाई स्कूल, शाम नगर – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
18.12.2026 – सरकारी मेरिटोरियस स्कूल, छेहरटा – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
24.12.2026 – सरकारी प्राइमरी स्कूल, मकबूलपुरा – सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को कैंपों के दौरान आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए हिदायतें जारी की गई हैं। कैंपों में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता गतिविधियां, साइन बोर्ड, बैठने, पीने वाले पानी, सफाई, कंप्यूटर सिस्टम और अन्य जरूरी प्रबंध करने के लिए भी कहा गया है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी निर्धारित कैंप में पहुंचकर संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और आधार सेवाओं का लाभ लें और जरूरी दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं।

Check Also

दिशा समिति की बैठक में अमृतसर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

सफाई, मिलावटी खाद्य पदार्थों, यातायात, अवैध अतिक्रमण और विकास परियोजनाओं पर विशेष जोरचल रही विकास …