
कल्याण केसरी न्यूज़, लुधियाना, 1 फरवरी 2026: विधानसभा क्षेत्र लुधियाना दक्षिण से विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने संगतों को श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु साहिब ने भक्ति भावना के साथ-साथ संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत किया और समाज में समानता स्थापित करने का बीड़ा उठाया।
विधायक छीना आज गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास दरबार, रेरू साहिब, लुहारा में नतमस्तक हुए, जहां प्रबंधक समिति द्वारा नगर की संगतों के सहयोग से श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत खुले मैदान में दीवान सजाए गए, जहां संत बाबा धर्मपाल सिंह संगोवाल वाले, बाबा दलवारा सिंह, भाई सुखविंदर सिंह के अतिरिक्त अमेरिका से पहुंचे ढाढी मोहन सिंह बुड़ाना ने गुरु साहिब के जीवन इतिहास संबंधी कथाओं और गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगतों को निहाल किया।
इस मौके पर मनजीत सिंह बचन गैस, समाजसेवी टी.एस. काका, महिताब सिंह बंटी, इंडियन स्कूल के एम.डी. सुरिंदर पाल गर्ग, गुरप्रीत सिंह, दिलबाग सिंह, प्रगट सिंह, करमजीत सिंह, हरभजन सिंह लुहारा, गुरमेल सिंह पप्पा, हरपाल सिंह, सरबजीत सिंह, गुलजार सिंह बिल्लू सहित बड़ी संख्या में संगतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सिकंदर सिंह लुहारा, बिक्कर सिंह, हरपाल सिंह ने आए हुए गणमान्य सेवेदारों को सम्मान चिन्ह और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। प्रबंधक समिति की ओर से तीन दिनों तक गुरु का अटूट लंगर चलाया गया।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र