विधायक डॉ अजय गुप्ता ने भूषणपूरा बाजार को पक्का बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 4 फरवरी 2026: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 58 के क्षेत्र भूषणपुरा बाजार को पक्का बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका पहल के आधार पर हल निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के जिस भी इलाके की गलियां टूटी हुई पाई जा रही है, उनको दोबारा बनवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में हॉट मिक्स प्लांट बंद होने के कारण सड़कों को बनवाने कार्य फिलहाल बंद किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा की शेष रहती सभी टूटी सड़कों को मार्च महीने में प्रिमिक्स से बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की जनहितैषी नीतियों को लेकर प्रतिदिन केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग दूसरी रिवायती पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस योजना के कार्ड बनवाने का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक वार्ड और पंचायतो में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों के इस योजना के तहत कार्ड बनवाने के लिए स्लीप जारी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लोग 10 लाख रुपए तक अपने परिवार का इलाज जाने माने अस्पतालो से करवा सकते हैं। इस अवसर पर पार्षद जरनैल सिंह ढोड, एन बी ढोड, अजय नेओल, चरणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, राहुल कुमार और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Check Also

पोषण की पढ़ाई के तहत आंगनवाड़ी वर्करों के पहले बैच का प्रशिक्षण संपन्न

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 4 फरवरी 2026: जिला अमृतसर में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल …