पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के उपाध्यक्ष जसकरण सिंह बंदेशा ने अमृतसर न्यू फोकल प्वाइंट का किया दौरा


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 5 फरवरी 2026: पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के उपाध्यक्ष श्री जसकरण सिंह बंदेशा ने आज अमृतसर के न्यू फोकल प्वाइंट का दौरा किया। इस अवसर पर न्यू अमृतसर फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज काकरिया एवं उनकी टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
दौरे के दौरान श्री बंदेशा ने उद्योगपतियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं उद्यमियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य में व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनाने हेतु नई औद्योगिक नीति जल्द लाई जाएगी।
इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा मांग पत्र सौंपा गया तथा श्री बंदेशा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। निगम के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …