कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव फतेहपुर राजपूतां और चौहान में धर्मशालाओं के मरम्मत कार्यों का किया शुभारंभ

दोनों धर्मशालाओं की मरम्मत पर 30 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च

कल्याण केसरी न्यूज़, जंडियाला गुरु/अमृतसर, 5 फरवरी 2026: प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के गांव फतेहपुर राजपूतां और चौहान में 15-15 लाख रुपये की लागत से धर्मशालाओं के मरम्मत कार्यों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर गांववासियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि पी.आई.डी.बी. योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए फंड से उक्त धर्मशालाओं की विशेष मरम्मत (स्पेशल रिपेयर) करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ये कार्य संबंधित ठेकेदारों को अलॉट किए जा चुके हैं तथा इन्हें चार माह की समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने आगे जानकारी दी कि गांव फतेहपुर राजपूतां की धर्मशाला की विशेष मरम्मत के अंतर्गत 20×30 फुट का नया हॉल बनाया जाएगा, जिसके साथ रसोई का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश को “रंगला पंजाब” बनाने तथा उसके सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और वर्ष 2026 को विकास वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।

Check Also

सरकारों की जन-विरोधी और निजीकरण नीतियों के खिलाफ उबलता पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा, मजदूर, कर्मचारी, विद्यार्थी, नौजवान और महिला संगठनों की बैठक में लिए गए …