सामाजिक सेवी संस्था वाइस ऑफ अमृतसर द्वारा मानव अधिकारों विषय पर सेमिनार आयोजित

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 फरवरी 2026: सामाजिक सेवी संस्था वाइस ऑफ अमृतसर द्वारा आज विरसा विहार, अमृतसर में मानव अधिकारों विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी, सदस्य मानव अधिकार आयोग पंजाब राज्य एवं यूटी चंडीगढ़, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर उपायुक्त अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, सिविल सर्जन अमृतसर सतिंदरजीत सिंह बजाज तथा नगर निगम आयुक्त बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। संस्था के संस्थापक डॉ. राकेश शर्मा, सीनू अरोड़ा, संस्था के यूथ प्रधान अमनदीप सिंह, फाउंडर सदस्य मानवदीप सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी सहित अन्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी ने शहरवासियों से संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार आयोग द्वारा राज्य में मानव अधिकारों की रक्षा एवं उल्लंघन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आयोग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक को संविधान के अनुसार प्राप्त मूल अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा मिले और किसी भी प्रकार की अन्यायपूर्ण स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मानव अधिकारों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा मानव अधिकारों की सुरक्षा के लिए आयोग द्वारा आवश्यक एडवाइजरी भी जारी की गई हैं।
एन.जी.ओ. को मानव अधिकार आयोग की आंख और कान बनकर कार्य करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे मानवता की भलाई के कार्यों के साथ-साथ मानव अधिकारों की रक्षा में भी सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि एन.जी.ओ. को समाज की भलाई और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन की मजबूत भुजाओं के रूप में कार्य करना चाहिए।

Check Also

गुरदास नंगल के सुलक्षण सिंह के लिए वरदान साबित हुआ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का कार्ड

अमृतसर के नामी निजी अस्पताल में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हृदय में तीन स्टेंट …