राहुल गाँधी द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग उनकी छोटी मानसिकता का प्रमाण: रवनीत सिंह बिट्टू

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 फरवरी 2026: केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी द्वारा गद्दार कहे जाने पर बोलते हुए उन्होंने कहाकि राहुल गाँधी ने ऐसी भाषा का प्रयोग उनकी छोटी मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण है। बयानबाजी के समय आगे बढ़ते हुए राहुल गाँधी की एक बाजु वेणु गोपाल ने पकड़ी और दूसरी रंधावा जी ने। कांग्रेसी नेताओं द्वारा बिट्टू के विरुद्ध की रही बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेसी नेता अपने राष्ट्रीय नेताओं को खुश करने व अपनी खाल बचाने में लगे हुए हैं। राहुल गाँधी को इनके अपने नेता भी जल्द पप्पू कहेंगें। वह आज भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
रवनीत सिंह बिट्टू आज गुरुनगरी अमृतसर के अपने एक दिवसीय प्रवास के तहत भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुंचे, जहाँ उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में शहर के उद्योगपतियों के साथ लोकसभा में पेश किए आम बजट को लेकर बैठक की तथा उनकी समस्याएं सुनी। जिला कार्यालय पहुँचने पर हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों के साथ रवनीत बिट्टू को तलवार तथा दोशाला देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सांसद व पिरव प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, राकेश गिल, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, जिला महासचिव मनीष शर्मा व सलिल कपूर, संतोख सिंह गुमटाला आदि उपस्थित थे।
रवनीत बिट्टू ने लोकसभा बजट पर बातचीत करते हुए कहा कि इस बजट में सीमांत राज्य के किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है, जिसमें छोटे किसानों पर विशेष ध्यान दिया है। खेती उत्पादन में विवधता लाने, उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय बढ़ाने वाली योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। युवाओं को रोजगार के अवसर, प्रशिक्षण और अच्छी गुणवत्ता के सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया है। गरीब और कमजोर वर्ग के उत्थान की योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। MSME और व्यापार को मजबूती प्रदान करते हुए छोटे उद्योगों के विशेष रियायतें और आसान लोन सुविधाओं का प्रावधान किया गया है, जो कि अमृतसर सहित पंजाब के स्थानीय व्यापर को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। विशेष रूप से ‘कॉर्पोरेट मित्रा’ पहल से छोटे व्यापारियों की कंप्लायंस लागत कम होगी। स्टार्ट-अपस, महिला नेतृत्व वाले समूहों और मत्स्य उत्पादक समूहों को और सशक्त किया है। दिव्यांग जन कौशल योजना तथा दिव्यांग सहारा योजना के तहत एसिस्टिव डिवाइसेज की मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस किया गया है। देश में हेल्थ प्रमोशन के तहत जहाँ मौजूदा इंस्टीट्यूट्स को अपग्रेडेशन, तीन नए आल इंडिया आयुर्वेद इंस्टीट्यूट्स, एक नया रिसर्च सेंटर, 5 रीजनल मेडिकल हब, लोन लिंक्ड कैपिटल सपोर्ट योजना, MSME के विकास, मेगा टेक्सटाइल, बायोफार्मा मैनुफेक्चरिंग हब, रेयर अर्थ मैगनेट के लिए डेडीकेटिड कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने हेतु ISM 2.0, देश में शिक्षा के स्तर में और सुधार आदि जैसे कई महत्वपूर्ण योजनाएं पेश की गई हैं। देश में रेलवे द्वारा 7 हाई स्पीड कोरिडोर भी बनाए जायेंगें। यह बजट जन-हितैषी, प्रगतिशील और दूरदर्शी बजट है। युवाओं के लिए कौशल विकास के नए अवसर भारत के भविष्य के लिए क्रांतिकारी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि सही शब्दों में कहा जाए तो यह बजट अन्नदाता किसान से लेकर युवा शक्ति तक, समाज के हर वर्ग की प्रगति का संकल्प है। यह बजट भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने की नींव को और मजबूत बनाने वाला है।
रवनीत सिंह बिट्टू ने इस अवसर पर कहा कि तरनतारन-पट्टी-फिरोजपुर रेल लिंक को पूरा करने हेतु डी.सी. तरनतारन के 200 करोड़ रुपए दे दिए गए हैं और फिरोजपुर के डी.सी. को भी करीब 150 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। रेलवे लाइन के लिए जमीन एक्वायर करने का काम भी जल्द शुरू होने जा रहा है। रेल लिंक के लिए दरिया पर पुल का निर्माण भी जल्द ही शुरू होने जा रहा है। तरनतारन के भिखीविंड में सरकार द्वारा निर्धारित अधिकारीयों द्वारा किसानों को उनकी जमीन के बदले पैसे देने शुरू कर दिए गए हैं।
हरविंदर सिंह संधू ने शहर के रिगो ब्रिज का काम यूके होने संबंधी रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को विस्तृत जानकारी दी, जिसे लेकर रेलमंत्री द्वारा तुरंत रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ फोन पर संपर्क कर उन्हें रीगो ब्रिज का कार्य अक्तूबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश जारी किए गए। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि अमृतसर के रिगो ब्रिज का कार्य अक्तूबर 2026 तक पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृतसर का रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने हेतु करीब 500 करोड़ रुपए का बजट भी जल्द पास होने जा रहा है।
उद्योगपति प्यारा लाल सेठ ने मक्खु रेल लिंक को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। सुरिंदर दुग्गल, अनिल मेहरा, अजय मेहरा आदि ने गुरुनगरी के व्यापारियों की अन्य समस्याएं रेल मंत्री के समक्ष रखी, जिसे केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने उद्योगपतियों की समस्याएं सुनने के बाद जल्द से जल्द उनका हल करवाने का आश्वासन दिया।
इस बैठक में उपाध्यक्ष संजय शर्मा, बलदेव राज बग्गा, जसपाल सिंह शंटू, सरबजीत सिंह शंटी, मोहित महाजन, पार्षद गौरव गिल, पार्षद कृति अरोड़ा, पाषद अमन ऐरी, पार्षद श्रुति विज, प्रतीक कपूर, सचिव मंजीत कौर थिंद, कपिल शर्मा, मनोहर सिंह, शक्ति कल्याण, सतपाल डोगरा, राजीव अनेजा, बलविंदर कुमार बब्बा, मनीष शूर, सन्नी राजपूत, इन्द्रजीत सिंह बासरके, सिकंदर चौहान, नीरज राजपूत, गौरव तेजपाल, यशपाल शोरी, राजीव शिंगारी, अमित महाजन, पवन चावला, मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह हनेरियां, किशोर रैना, रमन राठोर, मोहित वर्मा, सतीश पुंज मोहना, सुधीर अरोड़ा, टहल सिंह, गुरप्रीत सिंह राजा, जसविंदर सिंह आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा क्रांति के तहत बढ़िया सरकारी स्कूल होने से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी: विधायक डॉ अजय गुप्ता

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 फरवरी 2026: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता …