अटारी बॉर्डर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता रज़ा मुराद, रिट्रीट सेरेमनी का लिया आनंद


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 फरवरी 2026: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रज़ा मुराद शनिवार को अटारी बॉर्डर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत-पाक सीमा पर आयोजित रिट्रीट सेरेमनी का आनंद लिया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से अभिनेता रज़ा मुराद का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
अटारी बॉर्डर पर मीडिया से बातचीत करते हुए रज़ा मुराद ने कहा कि जब भी वह अमृतसर आते हैं, अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखना उनकी दिनचर्या का हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि अटारी बॉर्डर पर आकर एक अलग ही जोश और उत्साह महसूस होता है। जब दोनों देशों के जवान परेड करते हैं, तो जो रोमांच और गर्व की अनुभूति होती है, वह कहीं और संभव नहीं है।
रज़ा मुराद ने बीएसएफ के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि सीमा पर तैनात जवानों का अनुशासन, देशभक्ति और जोश हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बीएसएफ द्वारा मिले स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्यार और अपनापन वह कभी नहीं भूल सकते।
इस अवसर पर धर्मपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

Check Also

समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों द्वारा हरमन प्यारे पूर्व मंत्री भगत चुनी लाल को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई

पूर्व मंत्री का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नेताओं और नागरिकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित …