
कल्याण केसरी न्यूज़, अजनाला/अमृतसर, 8 फरवरी 2026: विधायक सरदार कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा आज अजनाला शहर के तीन श्मशानघाटों के नवीनीकरण प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। विधायक सरदार कुलदीप सिंह धालीवाल के प्रयासों से पंजाब सरकार द्वारा अजनाला के श्मशानघाटों के नवीनीकरण पर 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
इन विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए विधायक सरदार कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा हलका अजनाला के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हलके में जहां गलियों, नालियों, पार्कों के निर्माण के साथ-साथ तालाबों का नवीनीकरण किया गया है, वहीं विकास के अन्य कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी हैं।
उन्होंने कहा कि अजनाला शहर में तीन श्मशानघाट हैं, लेकिन जगह की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा भेजी गई विशेष ग्रांट से इन श्मशानघाटों को खुला कराकर चारदीवारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्मशानघाटों के नवीनीकरण प्रोजेक्ट का कार्य शुरू हो चुका है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है और चुनावों के दौरान लोगों को दी गई गारंटियों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य पंजाब सरकार का मुख्य एजेंडा है और इन दोनों क्षेत्रों में पिछले चार वर्षों में रिकॉर्ड तोड़ काम हुए हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति के जरिए सरकारी स्कूलों की सूरत बदली गई है और अब स्वास्थ्य क्रांति के तहत पंजाब सरकार द्वारा हर परिवार को 10 लाख रुपये सालाना मुफ्त मेडिकल बीमा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में मान सरकार ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र