विधायक जसविंदर सिंह रामदास ने अटारी से बच्चीविंड संपर्क सड़क को अपग्रेड करने का शिलान्यास किया

सड़क के उन्नयन पर 882.29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे: रामदास

कल्याण केसरी न्यूज़, अटारी/अमृतसर, 11 फरवरी 2026: विधानसभा क्षेत्र अटारी के विधायक श्री जसविंदर सिंह रामदास ने आज अटारी से बच्चीविंड वाया अटलगढ़, मोधे संपर्क सड़क को अपग्रेड करने की परियोजना का शिलान्यास किया। पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा इस संपर्क सड़क के उन्नयन पर 882.29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
संपर्क सड़क के उन्नयन परियोजना का शिलान्यास करते हुए विधायक श्री जसविंदर सिंह रामदास ने कहा कि क्षेत्र में संपर्क सड़कों के उन्नयन से संबंधित परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो भी कंपनी जिस सड़क का निर्माण करेगी, वही आने वाले 5 वर्षों तक उस सड़क की मरम्मत के लिए भी जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क नेटवर्क के विकसित होने से जहां यातायात सुचारू रूप से चलेगा, वहीं दुर्घटनाओं की दर में भी कमी आएगी और लोगों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
विधायक श्री जसविंदर सिंह रामदास ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा वर्ष 2026 को विकास वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और इस वर्ष हलका अटारी के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इस अवसर पर उनके साथ मार्केट कमेटी की चेयरपर्सन सीमा सोढ़ी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Check Also

समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों द्वारा हरमन प्यारे पूर्व मंत्री भगत चुनी लाल को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई

पूर्व मंत्री का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नेताओं और नागरिकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित …