खालसा अस्पताल में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने वेंटिलेटर का उद्घाटन किया

कल्याण केसरी न्यूज़, मेहता/अमृतसर, 11 फरवरी 2026: माननीय संत ज्ञानी हरनाम सिंह जी खालसा भिंडरांवाले, मुखी दमदमी टकसाल एवं प्रधान संत समाज जी की सरपरस्ती में चल रहे शिक्षण संस्थान संत ज्ञानी गुरबचन सिंह जी खालसा अकादमी, महीता चौक में दिनांक 11/02/2026, दिन बुधवार को कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं तथा शानदार परिणामों के लिए अरदास दिवस मनाया गया।
स्कूल परिसर में स्थित सुसज्जित गुरुद्वारा साहिब में श्री सहज पाठ का आरंभ करवाया गया था। पाठ के भोग उपरांत खालसा अकादमी के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर कीर्तन प्रस्तुत किया गया। इस अरदास में नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अरदास समारोह में राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत, श्रम, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री श्री तरुणप्रीत सिंह सोंध विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने अरदास समारोह में भाग लेते हुए विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दमदमी टकसाल द्वारा धार्मिक और शैक्षणिक क्षेत्र में निभाई जा रही सेवाएं बेमिसाल हैं।
इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री सोंध ने संत ज्ञानी गुरबचन सिंह खालसा अस्पताल में नए वेंटिलेटर का उद्घाटन भी किया।
इस अवसर पर संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा के साथ संत बाबा अजीत सिंह, मुखी तरना दल भी समारोह में उपस्थित रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्रीमती परमजीत कौर, एस.डी.एम. मजीठा प्रीत इंदर सिंह बैंस, स्कूल के डायरेक्टर/प्रिंसिपल डॉ. जतिंदर शर्मा, प्रिं. हरशदीप सिंह रंधावा, प्रिं. गुरदीप सिंह रंधावा, ज्ञानी साहिब सिंह जी, समस्त अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई और गुरु की खुशियां प्राप्त कीं।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र