बाबा निहाल दास जी की याद में वार्षिक समारोह दौरान कबड्डी कप आयोजित, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने भरी हाजरी

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 फरवरी 2026: बाबा निहाल दास जी की पावन स्मृति में हलका जंडियाला गुरु के गांव गहरी मंडी में वार्षिक धार्मिक एवं सामाजिक समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने शिरकत की और कबड्डी कप का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने बाबा निहाल दास जी के उपदेशों को याद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारे संस्कृति, परंपराओं और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए खेल सबसे बेहतर माध्यम हैं और पंजाब सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कबड्डी सहित अन्य पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर हो रहे प्रयासों की सराहना की और विजेता टीमों को पुरस्कार भी वितरित किए।
कबड्डी कप के दौरान विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। गांववासियों द्वारा मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …