करीब 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से मरम्मत होने वाली पांच सड़कों के शिलान्यास

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 फरवरी 2026: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सड़क ढांचे को लेकर गंभीर है और पूरे प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। यह विचार हलका अटारी के विधायक जसविंदर सिंह ने अटारी में 10.17 किलोमीटर सड़कों के शिलान्यास अवसर पर व्यक्त किए।
विधायक रामदास ने बताया कि अटारी हलके के अंतर्गत गांव खासा, गांव काउंके से नामधारी मोहावा, गांव भरौवाल, गांव चीचे से लद्धेवाल तथा गांव चीचे से पीर धूरी तक की सड़कों की मरम्मत और मजबूती के लिए लगभग 1 करोड़ 71 लाख 52 हजार रुपये की लागत से विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। सड़कों की मजबूती से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और अनेक कीमती जानें बचाई जा सकेंगी।
इस अवसर पर चेयरपर्सन मैडम सीमा सोढ़ी, कैप्टन जे.के. सिंह, एस.डी.ओ. मंडी बोर्ड अमृतपाल सिंह, जे.ई. हरबंस सिंह, सरपंच हरपाल सिंह, भगवंत सिंह, मुखमीत सिंह, निरवैल सिंह, कंवलजीत सिंह मोनू, सतनाम सिंह, सरवन सिंह, नरेंद्र शर्मा, राकेश राजू, गुरप्रीत सिंह, डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. दिलबाग सिंह, जगदीश सिंह आदि उपस्थित थे।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र