अग्निवीर आर्मी भर्ती रजिस्ट्रेशन 13 फरवरी से शुरू

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 फरवरी 2026: भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। यह जानकारी जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) श्रीमती अमनदीप कौर ने दी।
उन्होंने बताया कि अग्निवीर आर्मी भर्ती की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13-02-2026 से शुरू हो गई है। जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर के रोजगार अधिकारी श्री मुकेश सरंगल ने बताया कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष है तथा 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सेना के नियमों के अनुसार शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि पहले आयु सीमा 21 वर्ष थी, जिसे बढ़ाकर 22 वर्ष कर दिया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी एक ही समय में दो अलग-अलग पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। करियर काउंसलर श्रीमती भारती शर्मा ने बताया कि सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उक्त वेबसाइट देखी जा सकती है या किसी भी कार्य दिवस में जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर में व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर 9915789068 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …