प्रसिद्ध भजन गायक डॉ. अश्वनी मन्नन माता लाल देवी मंदिर में करेंगे भगवती सत्संग, 14 फरवरी शाम 6 से रात 8 बजे तक होगा सत्संग

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 फरवरी 2026: अमृतसर के प्रसिद्ध भजन गायक डॉ. अश्वनी मन्नन, कोट खालसा वाले, माता लाल भवानी जी के जन्म उत्सव के संबंध में 14 फरवरी को माता लाल देवी मंदिर मॉडल टाउन में भजनों का गुणगान करेंगे।
इस संबंध में मंदिर प्रबंधक समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 फरवरी को शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. अश्वनी मन्नन द्वारा माँ भगवती सत्संग आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर माता लाल देवी मंदिर, मॉडल टाउन पहुंचकर माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Check Also

समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों द्वारा हरमन प्यारे पूर्व मंत्री भगत चुनी लाल को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई

पूर्व मंत्री का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नेताओं और नागरिकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित …