
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 18 फरवरी 2026: शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज आम आदमी पार्टी के अमृतसर पश्चिम से विधायक जसबीर सिंह संधू ने नगर निगम अमृतसर के लिए कूड़ा कलेक्शन की 12 नई गाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर घरों पर क्यूआर कोड लगाने की प्रक्रिया की भी शुरुआत की गई, ताकि कूड़ा संग्रहण की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
इस मौके पर विधायक संधू ने कहा कि मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाना और घर-घर से समय पर कूड़ा एकत्र कर स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि नई गाड़ियों से सफाई कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और लोगों को गंदगी से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहरी विकास और सफाई प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर नगर निगम की ओर से सैनिटरी अधिकारी डॉ. रमा महाजन तथा कंपनी के मैनेजर सहित कई अधिकारी और स्थानीय निवासी उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।
इस मौके पर पार्षद विजय भगत, पार्षद विराट देवगन, पार्षद शमशेर संधू, सुखबीर सोनी, पार्षद संदीप सिंह, पार्षद अमरजीत गुमटाला, वार्ड इंचार्ज गुरदेव जज्जी, जिला जनरल मुखविंदर विरदी, पीए माधव शर्मा, पीए अमरजीत शेरगिल आदि भी मौजूद थे।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र