बसंत नगर को मिली बड़ी सौगात, 25 एच.पी. के नए ट्यूबवेल का हुआ उद्घाटन

हल्का दक्षिणी में चल रही विकास की आंधी: विधायक राजिंदरपाल कौर छीना

कल्याण केसरी न्यूज़, लुधियाना, 18 फरवरी 2026: हल्का दक्षिणी आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने बसंत नगर, गली नंबर 1 में 25 एच.पी. के नए ट्यूबवेल का विधिवत उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
इस अवसर पर विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने कहा कि हल्के के लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से लोग पानी की समस्या से परेशान थे, जिसका अब स्थायी समाधान सुनिश्चित कर दिया गया है।
क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी पहल के लिए विधायक राजिंदरपाल कौर छीना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्यूबवेल के शुरू होने से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।

Check Also

समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों द्वारा हरमन प्यारे पूर्व मंत्री भगत चुनी लाल को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई

पूर्व मंत्री का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नेताओं और नागरिकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित …