इंदरजीत सिंह निज्जर द्वारा वार्ड नंबर 46 के निवासियों को बड़ी सौगात

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 20 फरवरी 2026: विधानसभा क्षेत्र अमृतसर साऊथ के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर द्वारा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास लगातार जारी हैं। क्षेत्र के विकास को गति देते हुए डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने आज वार्ड नंबर 46 की धन-धन बाबा दीप सिंह जी कॉलोनी में इलाके के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए इंडोर जिम के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई।
इस अवसर पर विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने क्षेत्रवासियों से बातचीत करते हुए बताया कि इस इंडोर जिम की लागत लगभग 20 लाख रुपये आएगी। उन्होंने कहा कि यह इंडोर जिम सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। युवाओं को खेलों और फिटनेस की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी यह सुविधा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि युवा पीढ़ी को सही दिशा मिल सके।
इस मौके पर वार्ड इंचार्ज हरप्रीत मनी ने विधायक डॉ. निज्जर का धन्यवाद करते हुए कहा कि इलाके में इंडोर जिम की स्थापना से युवाओं में नया उत्साह पैदा होगा और वे नशे से दूर रहकर खेलों की ओर आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. निज्जर द्वारा क्षेत्र की भलाई के लिए अन्य कई विकास कार्य भी किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है। इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारी, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे तथा उन्होंने इस पहल की सराहना की।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …