फार्मर रजिस्ट्री और सीड विलेज स्कीम के तहत कैंप आयोजित


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 20 फरवरी 2026: मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. गुरसाहिब सिंह तथा ब्लॉक कृषि अधिकारी डॉ. हरप्रीत सिंह के सक्षम नेतृत्व में सर्कल मूधल के प्रभारी कृषि विस्तार अधिकारी मनदीप सिंह खुल्लर द्वारा गांव बल्ल कलां में फार्मर रजिस्ट्री और सीड विलेज आदि विषयों से संबंधित कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों का उद्देश्य किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सीड विलेज स्कीम और फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करना था।
कृषि विस्तार अधिकारी मनदीप सिंह खुल्लर और कृषि विस्तार अधिकारी हरगुरनाद सिंह ने कैंप को संबोधित करते हुए विस्तृत जानकारी साझा की। इन कैंपों में किसानों को प्रेरित किया गया कि वे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के साथ मिलकर रबी (हाड़ी) फसल के लिए उत्तम गुणवत्ता के बीज तैयार करें तथा इस कार्य को सफल बनाने के लिए पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना द्वारा जारी तकनीकी दिशानिर्देशों का पालन करें।
कैंपों में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यह विश्वास दिलाया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं, जैसे फार्मर रजिस्ट्री और सीड विलेज स्कीम आदि को अपनाकर कृषि विभाग को पूर्ण सहयोग देंगे। किसान चरणजीत सिंह और केवल सिंह ने कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर बचित्तर सिंह, गुरपाल सिंह, लखबीर सिंह तथा अन्य प्रगतिशील किसानों ने भी भागीदारी की।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …