अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में देश की छवि खराब करना निंदनीय: अश्वनी शर्मा

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 20 फरवरी 2026: अंतरराष्ट्रीय एआई समिट जैसे प्रतिष्ठित मंच पर, जहां पूरा विश्व भारत की बौद्धिक क्षमता, तकनीकी कौशल और नवाचार की सराहना कर रहा था, वहां कांग्रेस पार्टी और उसकी युवा इकाई से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है, यह कहना है भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, अश्विनी शर्मा का ।
यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी भारत की निरंतर प्रगति को देख नहीं पा रही और राजनीतिक स्वार्थ के लिए राष्ट्र की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने से भी पीछे नहीं हट रही।
शर्मा ने आगे कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की गरिमा के साथ खिलवाड़ करना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। जब भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, तब कुछ शक्तियां देश को आगे बढ़ाने के बजाय उसे पीछे खींचने का प्रयास कर रही हैं।
शर्मा ने कहा कि 140 करोड़ देशवासी इस अश्वनी शर्मागैर-जिम्मेदाराना और राष्ट्र-विरोधी आचरण को कभी नहीं भूलेंगे। कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि राजनीति के लिए राष्ट्र की बदनामी का खेल अब नहीं चलेगा। भारत की प्रगति अविराम है, और हम देश का मान-सम्मान किसी भी कीमत पर झुकने नहीं देंगे, शर्मा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा ।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …