साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब से मान्यता के लिए जिला साइक्लिंग एसोसिएशनों से आवेदन आमंत्रित

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 24 फरवरी 2026: पंजाब में साइक्लिंग गतिविधियों के संचालन हेतु साइक्लिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा गठित एड-हॉक कमेटी ने राज्यभर की जिला साइक्लिंग एसोसिएशनों से साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के साथ मान्यता (एफिलिएशन) प्राप्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यह प्रक्रिया माननीय दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा मामले WP(C) नंबर 19341/2025 तथा CM APPL नंबर 80719/2025 में 21 जनवरी 2026 को जारी आदेशों के अनुपालन में की जा रही है।
यह जानकारी साझा करते हुए शैलेंद्र पाठक, जो साइक्लिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्यरत हैं, ने बताया कि इच्छुक जिला साइक्लिंग एसोसिएशन अपनी आवेदन पत्र के साथ पंजीकरण प्रमाण पत्र, संविधान/मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (एमओए) तथा अन्य संबंधित सहायक दस्तावेज अनिवार्य रूप से संलग्न करें।
उन्होंने आगे बताया कि सभी आवेदन ईमेल के माध्यम से secretarygeneral@cfiindia.in पर भेजे जाएं। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। जिला साइक्लिंग एसोसिएशनों को सलाह दी गई है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत करें।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …