कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 26 फरवरी 2026: भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपनी प्रमुख मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना (एमएमएसवाई) से संबंधित बाधाओं को दूर करते हुए घोषणा की है कि अब लोग पूरे राज्य में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर केवल आधार कार्ड और वोटर आईडी के माध्यम से तुरंत मौके पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉर्पोरेशन के चेयरमैन श्री गुरशरण सिंह छीना ने बताया कि अब कोई भी पंजाब निवासी जिसके पास आधार कार्ड और पंजाब की वोटर आईडी है, वह इस योजना में नाम दर्ज करवाने के लिए किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या निर्धारित पंजीकरण कैंप में जा सकता है।
चेयरमैन श्री गुरशरण सिंह छीना ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू होने के बाद वे महंगे निजी अस्पताल, जो पहले केवल अमीरों की पहुंच में थे, अब गरीबों के लिए भी खोल दिए गए हैं। यह जनसेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक बदलाव है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बड़ी और छोटी बीमारियों के इलाज के लिए 10 लाख रुपये तक की दवाइयां और जांच पूरी तरह मुफ्त होंगी। जैसे ही मरीज अस्पताल में भर्ती होगा, सभी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगभग 65 लाख परिवार हैं, जिनमें अमीर-गरीब, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई तथा सभी धर्मों और वर्गों के लोग शामिल हैं, और किसी को भी इस योजना से बाहर नहीं रखा गया है।
उन्होंने समस्त पंजाबवासियों से अपील की कि वे अपने परिवारों के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के कार्ड बनवाएं और आवश्यकता पड़ने पर इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं।
Check Also
विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन
कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
