डिप्टी कमिश्नर द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत जिले के प्रत्येक परिवार की रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश

एनरोलमेंट का लिया जायजा, योजना का लाभ लेने के लिए जिला वासियों को रजिस्ट्रेशन करवाने की की अपील

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 28 फरवरी 2026: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने जिले में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत एनरोलमेंट की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश किए कि जिले के प्रत्येक परिवार की स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित बनाई जाए ताकि पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सके।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) वर्तमान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) दिव्या पी सहित अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एमज़ को निर्देश किए कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आशा वर्करों, एन.जी.ओज़ के सहयोग से लोगों को जागरूक करके रजिस्ट्रेशन के काम में तेजी लाई जाए ताकि जिले के प्रत्येक परिवार को इस योजना के तहत कवर किया जा सके।
डा. अग्रवाल ने बताया कि जिले के 490 सी.एस.सी. केंद्रों से इलावा सेवा केंद्रों से रोजाना विशेष कैंप लगाकर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत कार्ड बनाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत पंजाब सरकार द्वारा प्रति परिवार सालाना 10 लाख रुपये तक के नकदी रहित इलाज की सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक), वोटर कार्ड और नाबालिग बच्चों के लिए जन्म सर्टिफिकेट जरूरी है। कार्ड बनाने के लिए कम से कम दो परिवारिक सदस्य मौजूद होने चाहिए।
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, कॉमन सर्विस सेंटर्स, सेवा केंद्रों और अन्य संबंधित विभागों को और बेहतर तालमेल से काम करने के निर्देश दिए ताकि इस लोक-हितू योजना को प्रभावशाली ढंग से लागू किया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को भी अपील की कि वे बिना किसी देरी के अपने नजदीकी सी.एस.सी. और विशेष कैंपों से रजिस्ट्रेशन करवा कर इस योजना का लाभ लें और अपने परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दवाएं।
बैठक में सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर, समूह एस.डी.एमज़, सिविल सर्जन डा. राजेश गर्ग से इलावा संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …